रिसाली,, शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली के समाजशास्त्र एवं राजनीतिशास़्त्र विभाग के द्वारा छात्र-छात्राओं को मानव सेवा के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक दायित्व के निर्वहन को समझाने के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण के लिए आस्था वृद्वा आश्रम सेक्टर 08 में दिनांक 10.02.2024 शनिवार को ले जाया गया।

महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा बुजुर्गो के मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ी समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर इस महाविद्यालय के समाजशास्त्र की प्राध्यापक श्रीमती निवेदिता मुखजी के कहा कि वृद्वाश्रम की परंपरा हमारी नहीं है। संयुक्त परिवार का विघटन एवं पारिवारिक संक्रमण का ही परिणाम है। परिवार का प्रकार बदलने से वृद्वों की अवहेलना हो रही है, इसे बदलने के लिए युवाओें को अहम भूमिका निभाना है। महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. नागरत्ना गनवीर ने कहा कि परिवार में माता एवं पिता ही भगवान है, हमें इनकी देखरेख के दायित्वों से बचना नहीं चाहिए। वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक नूतन कुमार देवांगन ने कहा कि वृद्व माता पिता के प्रति अपना कत्र्तव्य, प्यार, आदर निभाना हमारा दायित्व है। इस कार्यक्रम में वृद्वाश्रम के सभी माता-पिता गण प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएॅं सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

