शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी के द्वारा गरीबों को दिया गया कंबल दान


कवर्धा। शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के बैनर तले धर्म नगरी कबीरधाम जिला के ग्राम पंचायत छपरी विकासखंड बोडला , जिला कबीरधाम में शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के द्वारा सुदूर वनांचल क्षेत्र आदिवासी जनजाति समूह बैगा जनजाति के व्यक्तियों को संस्था के माध्यम से बुधवार को श्रीमती शारदा सुशील झरिया के सौजन्य से स्वर्गीय नैनवती देवी स्वर्गीय खोरबाहरा राम झरिया की स्मृति में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बैगा जनजाति के 50 व्यक्तियों को दान दिया गया उक्त कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक संजय मैथिल सर के द्वारा अतिथि उद्बोधन से हुआ प्रदेश महासचिव विरेंद्र कुमार साहू के द्वारा संस्था के उद्देश्य की जानकारी दी गई संस्था के अध्यक्ष श्रीमती मीना भारद्वाज ने संस्था के निरंतर कार्यों का उल्लेख किया सहसचिव श्रीमती मिथिला जायसवाल शिक्षा की महत्व एवं समाज सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक संजय कुमार मैथिल एवं प्रदेश अध्यक्ष मीना भारद्वाज, प्रदेश महासचिव विरेन्द्र कुमार साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव भूपेंद्र कुमार साहू, सहसचिव मिथिला जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री श्री धरम दास बंजारे, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार बघेल, कोषाध्यक्ष सुनीता जनार्दन, कार्यालय सचिव महेश कुमार जायसवाल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती उषा भट्ट, इस अवसर पर ग्राम छपरी के पूर्व सरपंच परमेश्वर मानिकपुरी, नवल किशोर झरिया , श्रीमती विमला देवी झरिया, नारायण झरिया, अशोक कुमार साहू शिक्षक, सुशील कुमार साहू, राजेश साहू व्याख्याता, कार्यक्रम की संचालन महेश जायसवाल शिक्षक के द्वारा किया गया।एवं ग्राम पंचायत छपरी के प्रबुद्ध जनो की पावन उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *