छत्तीसगढ़ लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक जिला यूनियन संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

छुरा*@@गरियाबंद जिले के छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ जिला यूनियन गरियाबंद में 06 फरवरी 2024 से छत्तीसगढ़ प्रबंधक संघ के आव्हान पर श्री डायमंड साहू जिला अध्यक्ष प्रबंधक संघ गरियाबंद के नेतृत्व में सभी प्रबंधक साथी जिला यूनियन स्तर पर हड़ताल में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ रायपुर पंजीयन क्रमांक 488 के आव्हान पर राज्य सरकार से अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। गरियाबंद जिले के प्रबंधक संघ दिनांक 06/02/2024 दिन मंगलवार से गांधी मैदान गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। गौरतलब है कि, पुरे प्रदेश में कुल 902 समिति प्रबंधक है , और जिले के 70 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक समिति में कार्यरत हैं ,यह समिति लगभग 36 वर्षों से क्रियाशील है। प्रबंधकों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर दिनांक 06/02/2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। समिति प्रबंधकों की चार सूत्रीय मांग – पहला प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधकों के स्वीकार विभागीय प्रस्ताव के अनुसार त्री स्तरीय संविदा वेतनमान लेवल 07, 08 एवं लेवल 09 आदेश किया जाएं । दूसरा शासन के वित्त निर्देश 22/2023 दिनांक 02/08/23 अनुसार पूनरीक्षित वेतनमान दिनांक 01/07/2023 से लागू किया जाए। तीसरा प्रबंधकों के सेवा नियम भी 2016 से लागू किन्तु सेवा नियम निहित प्रावधान नियुक्ति हेतु प्रक्रिया के बिन्दु क्रमांक 04 चयनित अभ्यर्थी एक वर्ष की अवधि तक परिवीक्षा पर कार्यरत रहेगा, तत्पश्चात उसे नियमित किया जाएगा । आज तक लागू नहीं किया गया है, तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। और चौथा है प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधकों को विभाग में कार्यरत अन्य कर्मचारियों की भांति मासिक वेतन माह के प्रथम दिवस तक निजी खाते में हस्तांतरित किया जाए ये इन लोगों की मांगें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *