पाटन विधानसभा से 70 राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना

दुर्ग। अयोध्या राम लला मंदिर के दर्शनार्थ रामभक्तों को लेकर दुर्ग से आस्था स्पेशल ट्रेन आज 7 फरवरी को रवाना हुई। जो अगले दिन 8 फरवरी को सुबह 10:35 बजे अयोध्या पहुंचेगी तत्पश्चात 9 फरवरी की शाम 7:55 बजे अयोध्या से दुर्ग के लिए रवाना होगी। ट्रेन में यात्रा के दौरान भोजन के लिए कोई अतिरिक्त राशि नहीं देना पड़ेगा। अयोध्या पहुंचने के बाद दर्शनार्थियों के रुकने, भोजन एवं स्थानीय मंदिरों के दर्शन के लिए परिवहन की व्यवस्था निशुल्क रहेगी ।

आस्था स्पेशल ट्रेन में पाटन विधानसभा क्षेत्र के 70 रामभक्त भी रामलला के दर्शन के लिये अयोध्या रवाना हुए। इस स्पेशल ट्रेन में दुर्ग संभाग के सभी आठ जिलों से 1344 दर्शनार्थियों का पंजीयन किया गया है। ट्रेन में सुरक्षा प्रहरी और आईआरसीटीसी के कर्मचारी भी यात्रा के दौरान साथ रहेंगे। पंजीकृत यात्रियों के अलावा अन्य कोई भी यात्री ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकेंगे। भाजपा संगठन द्वारा प्रत्येक कोच के लिए एक कोच प्रभारी भी नियुक्त किया गया है जो कि अपने कोच के समस्त यात्रियों की सेवा और सुविधा का ध्यान रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *