निधन,,,,अशोक सिंह ठाकुर

रायपुर। पियूष नगर दंतेश्वरी मंदिर कुशालपुर के पीछे निवासी अशोक सिंह ठाकुर का दुखद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार महादेव धाट मुक्तिधाम में संपन्न हुआ। वे श्रीमती कुसुम ठाकुर के पति, कृष्ण सिंह ठाकुर नरेश सिंह ठाकुर,आप पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, तथा श्रीमती अनीता वर्मा के पिता थे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है की अंतिम संस्कार उपरांत पार्टी की ओर से आयोजित शोक सभा में मृत आत्मा को 2 मिनट मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश संयुक्त सचिव मुन्ना बिसेन, पार्षद मन्नू यादव, एकांत अग्रवाल, राजेंद्र डागा, सागर क्षीरसागर, विनोद चंद्राकर, रघुनाथ यादव, रघुराज सिंह एडवोकेट, संतोष कुशवाहा, पवन सक्सेना, अनेक गणमान्य नागरिक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *