रानीतराई में सुश्री गोपीकेश्वरी देवी जी “वृंदावन” का 11 फरवरी से 18 फरवरी 2024 तक राम कथा आयोजित

  • रानीतराई सरपंच के नेतृत्व में आयोजक समिति तैयारी

रानीतराई।पाटन विकासखंड के ग्राम रानीतराई में 11 फरवरी रविवार से 18 फरवरी तक वृदावन धाम के कथाकार सुश्री गोपीकेश्वरी देवी जी का श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है रानीतराई सरपंच निर्मल जैन ने बताया कि समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह वृहद आयोजन किया जा रहा है आयोजन समिति कार्यक्रम की सफलता व श्री राम जी के का अधिक से अधिक रामभक्त श्रवणपन कर सके इसकी तैयारी व प्रचार में लग पूरी कर रहे है ।
सरपंच ने बताया कि कार्यक्रम 11 फरवरी रविवार से 18 फरवरी तक समय दोपहर 1.30 से 5.30 शाम तक होगा ,
11 फरवरी रविवार प्रथम दिन -कलश यात्रा , कथा प्रारंभ, श्री रामचरित मानस महात्म्य से होगी ।
12 फरवरी सोमवार द्वितीय दिन -सती चरित्र, शिव पार्वती विवाह
13 मंगलवार तृतीय दिन -शिव पार्वती संवाद, श्रीराम जन्म उत्सव
14 फरवरी बुधवार चतुर्थ दिन- श्रीराम बाल लीला कथा , अहिल्या उद्धार, सीता राम विवाह
15फरवरी गुरुवार पंचम दिन – श्रीराम वन गमन,केवट लीला, श्रीराम भरत मिलाप

16 फरवरी शुक्रवार छठवा दिन-शबरी चरित्र ,श्रीराम हनुमान मिलन।
17 फरवरी शनिवार सातवा दिन -रावण उद्धार, श्रीराम अभिषेक , चढ़ौती (समर्पण) और शाम को फूलो की होली होगी ।
18 फरवरी रविवार आठवां दिवस(सुबह 10 बजे से)_ भजन कीर्तन ,प्रवचन सार,हवन व पूर्णा आहुति एवम विशाल भोजन भंडारा का आयोजन होगा ।आयोजन समिति समस्त रामभक्त मानस प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *