खबर हेमंत तिवारी
पांडुका/ यह पहला मौका जब बीते लगभग 50 साल बाद कोई विधायक ग्रामीणों की बीच पहुंची हो।और ग्रामीणों ने पहली बार विधायक देखा तो गदगद हो गए।रविवार को विशेष पिछड़ी जनजाति कमार लोगों ने अपने समाज वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया । यह आयोजन ग्राम राऊत डेरा में रखा गया था। पहला मौका था जब इस कमार जनजाति के सम्मेलन में कोई विधायक पहुंचा है यह कहना था समाज के लोगों का उन्होंने बताया कि 50 वर्ष हो गए हैं। हमारे समाज के सम्मेलन में आज तक कोई विधायक बुलाने पर भी नहीं पहुंचते थे और ना ही हमारे गांव में आज तक किसी विधायक का दौरा हुआ हो यह राजिम विधायक रोहित साहू ही है ।जो स्थानीय होने की वजह से जन भावनाओं की कदर करते हुए उनके बीच पहुंच रहे है ।

कमार समाज के लोगों ने विधायक को अपने बीच पाकर गदगद हो गए तो मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू और जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू सहित भाजपा मंडल पांडुका के महामंत्री किसान कंडराअंचल के भाजपा नेता हेमंत निर्मलकर टीकम सिन्हा जगह सिन्हा गोपाल साहू,नारायण साहू चंद्रहास साहू सागर साहू में मौजूद रहे सर्वप्रथम समाज के लोगों ने बाजे गाजे के साथ विधायक रोहित साहू का स्वागत किया पटाखे फोड़े और मंच पर पहुंचने के बाद महिलाओं ने स्वागत किया साथ समाज के संरक्षक करण सिंह कमार टोइया मुड़ा सर्कल के अध्यक्ष सूरज कमार उपाध्यक्ष श्रवण कमार सचिव तामरज कमार पंच हीरा सिंह कमार सहित समाज के सभी पंच पदाधिकारी मौजूद थे। रोहित साहू ने अपने उद्बोधन में विधायक रोहित साहू ने मोदी की गारंटी की सभी संकल्प पूरा होने का भरोसा दिलाया महतारी वंदन योजना का फार्म भर कर सभी महिलाओं को योजना ला लाभ लेने को कहा साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजना के बारे में समाज को संबोधित किया साथ आदिवासी विकास आयुक्त कार्यालय गरियाबंद से पहुंचे कर्मचारियों को समाज के विभिन्न योजनाओं को समाज के लोगों को बताने को कहा जिस पर विभाग से आए कर्मचारी ने कमार विकास प्राधिकरण सहित आदिम जाति कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं को लोगों को जानकारी दी साथ विधायक ने अपने घोषणा में बताया कि सड़क निर्माण हमारी पहली प्राथमिकता होगी। जिस पर उन्होंने कुम्हरमरा पक्की सड़क से राउत डेरा गांव तक सड़क निर्माण भविष्य में किया जाएगा तथा कमार समाज के लिय सामुदायिक भवन की घोसणा की जिसमे देवरी सर्कल , टोइयामुडा सर्कल सामिल है एवम आवास के लिया सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए लगभग 2,50 लाख स्वीकृत होगा व सरकारी नौकरी के लिए शासन योजना बना रहे हैं। विशेष पिछड़ी जनजाति आदिवासियों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिनका लाभ निश्चित तौर पर हमारे आदिवासी भाइयों को मिलेगा कार्यक्रम में भारी संख्या में समाज के महिलाएं एवं पुरुष सहित पदाधिकारी मौजूद रहे और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के लोगों ने अपनी अपनी भागीदारी निभाई।
