“लोकेश्वर ,,,,,,,,की कलम से
गरिियाबन्द । मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र के ग्राम बहेराबुड़ा का है जहां आरोपी हरकेश्वर ध्रुव का विवाह 2011 में गिरजा बाई ध्रुव के साथ सामाजिक रिति रिवाज से हुआ था जिसके 02 बच्चे हैं, शादी के बाद से ही आरोपी द्वारा अपनी पत्नी को शराब के लिए पैसे की मांग कर झगड़ा विवाद कर जा कहीं मर जा कहकर प्रताड़ित करता था। जिससे तंग आकर गिरजा बाई ध्रुव द्वारा 08.09.2019 को अपने घर में रखे मिट्टी तेल को अपने उपर डालकर आग लगा ली जिससे गिरजा बाई ध्रुव बुरी तरह झुलस गई उपचार हेतु गरियाबंद अस्पताल लाने पर पीड़िता का प्रथमिक उपचार कराया गया था। कार्यपालिक दण्डाधिकारी गरियाबंद से मृत्युकालिक कथन कराया गया था जिसमें पीड़िता गिरजा बाई ध्रुव द्वारा अपने पति हरकेष्वर के शराब पीकर झगड़ा विवाद कर जा कहीं मर जा कहने से प्रताड़ित होकर अपने उपर मिट्टी तेल डालकर आग लगाना बतायी। जिसके बाद पीड़िता के गंभीर स्थिति को देखते हुए उचित उपचार हेतु गरियाबंद से रायपुर रिफर किया गया जहां मेकाहारा हॉस्पीटल रायपुर में 10.09.2019 को गिरजा बाई ध्रुव का ईलाज दौरान मृत्यु हो जाने से थाना गोलबाजार रायपुर में मर्ग कायम कार्यवाही बाद घटना स्थल सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र का होने से थाना गरियाबंद में मर्ग क्र. 65/2019 धारा 174 जा0फौ0 कायम कर गवाहों से घटना के सम्बंध में विस्तृत पुछताछ किया गया जिसमें आरोपी द्वारा लगातार अपनी पत्नी को शराब पीकर पैसे की मांग कर झगड़ा विवाद कर जा कहीं मर जा कहकर आये दिन प्रताड़ित करना बताने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 63/2020 धारा 306 भादवि पंजीबद्ध किया गया।
गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक टीआर कंवर के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद के नवपदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल तथा थाना स्टाफ के द्वारा आरोपी को लॉकडाउन होने के कारण अपने घर वापस आने की सूचना पर घेराबंदी कर हिरासत में लेकर
पुछताछ कर
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में नवपदस्थ थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक विकास बघेल, सउनि मोहन ठाकुर, प्रआर जितेन्द्र कंवर, राकेश यादव, लेखन पटेल, सोमनाथ दीवान, राजपाल नेताम, रविशंकर सोनवानी की सराहनीय भूमिका रही।
