सेलूद। बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा ने बताया कि कलेक्टर दुर्ग के मार्गदर्शन में गैर संचारी रोग (विशेषकर स्तन कैंसर) से बचाव , शीघ्र पहचान हेतु विभिन्न ग्रामों में स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
शनिवार को सांसद आदर्श ग्राम सेलुद में आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेलुद, मितानिनों ,मितानिन प्रेरक एवं सरपंच श्रीमती खेमिन साहू के सहयोग से 124 महिलाओं ने स्तन स्क्रीनिंग करवाई। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से अमेरिका में विकसित आईब्रेस्ट स्कैनर मशीन से कुछ मिनट में ही जांच हो जाती है। स्वास्थ्य विभाग से डॉ जे पी मेश्राम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग के निर्देशन में डॉ प्रियंका पांडे, वंदना शर्मा, सी एच ओ जोइसी दास, वंदना चौधरी, सिस्टर सविता सोंधिया, यू एस लाइफ साइंस से डॉ गंधाली देसाई एवं टीम अमरीका देशलहरे पर्यवेक्षक तथा एम टी मिथला ने 124 ब्रेस्ट स्क्रीनिंग एवं 90 मुख कैंसर स्क्रीनिंग संपन्न किया गया। मितानिनो एवं जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीण महिलाओं के सहयोग से कार्य का सफल क्रियान्वयन किया गया।
