पाटन, दिनांक 30.01.2024 को पशुधन विकास विभाग दुर्ग के तत्वाधान मे ग्राम ओदरागहन मे विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला उत्सव प्रदर्शनी आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र के पशु पालको और कृषकों के द्वारा उन्नत गाय, उन्नत बछिया, उन्नत बछड़ा, उन्नत भैंस, उन्नत पड़वा- पड़िया, स्वस्थ बैलजोड़ी, स्वस्थ भैंसा जोड़ी, उन्नत मुर्गी, बतख, बटेर का प्रदर्शन हुआ एवं सभी पशु पक्षी वर्गों मे प्रतियोगिता आयोजित कर पशु पालको को परस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती हर्षा लोकमणी चंद्राकार द्वारा की गई जिसमे विशिष्ठ अतिथि के रूप मे श्री लालेश्वर साहू मण्डल अध्यक्ष दक्षिण पाटन मण्डल एवं सरपंच जिनेश जैन के उपस्थित हुए।

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं दुर्ग डा सुधीर प्रताप सिंह के मार्गदर्शन मे आयोजित कार्यक्रम मे 188 पशुपालकों के द्वारा उपस्थिति दी गई। प्रदर्शनी प्रतियोगिता हेतु विभिन्न वर्गों मे 131 पशु पक्षियों का पंजीयन किया गया । उन्नत दुधारू गाय वर्ग मे डिडगा के देवेन्द्र चंद्राकार को प्रथम, उमरपोटी के फुलेश्वर साहू को द्वितीय और डिडगा के केशव यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उन्नत बछिया वर्ग मे अरमरीखुर्द के बुधुराम साहू को प्रथम, निपानी के लकेश साहू को द्वितीय और गातापार के देवानंद साहू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उन्नत बछड़ा वर्ग मे रीवागहन के कुँवर सिंह साहू को प्रथम, बटरेल के राजेन्द्र साहू को द्वितीय और उमरपोटी के हिरालाल साहू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उन्नत दुधारू भैंस वर्ग मे ओदरागहन के शिव कुमार साहू को प्रथम, ओदरागहन के प्रीत कुमार को द्वितीय और ओदरागहन के प्रवीण साहू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उन्नत पड़वा पड़िया वर्ग मे ओदरागहन के अंजोर सिंह को प्रथम, ओदरागहन के चन्दुलाल साहू को द्वितीय और ओदरागहन के यशपाल साहू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। स्वस्थ बैल जोड़ी वर्ग मे ओदरागहन के राम लाल साहू को प्रथम, ओदरागहन के गनपत राम साहू को द्वितीय और ओदरागहन के शंकर लाल साहू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। स्वस्थ भैंस जोड़ी वर्ग मे ओदरागहन के प्रीत कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उन्नत बकरा वर्ग मे औसर के अनुसूईया चंदेल को प्रथम, भरर के रोशन चापले को द्वितीय और झाड़मोखली के बीरेंद्र पटेल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उन्नत बकरी वर्ग मे भरर के रोशन चापले को प्रथम, औसर के विजय कुमार को द्वितीय और रानीतराई के टिकाराम यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उन्नत पक्षी वर्ग मे भरर के जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह को प्रथम, बोरवाय के राधे श्याम टंडन को द्वितीय और रीवागहन के खिलेन्द्र साहू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उत्कृष्ठ कृत्रिम गर्भाधान कार्य करने के लिए रीवागहन के देवेन्द्र साहू, गातापार के देवानंद साहू एवं कौही के सुलेन्द्र यादव को सम्मानित किया गया। पशुधन विकास विभाग की ओर से डा डी डी झा, डा अर्चना जैन, डा नम्रता शारदा एवं डा रवींद्र चौरसिया द्वारा पशुओ को चयनित करने का कार्य किया गया। मंच संचालन नरेंद्र देवांगन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु डा बी मुखोपाध्याय, डा ज्योति मुखोपाध्याय, डा रोशन कश्यप, डा एच एस चंद्राकार, डा अविनाश सिंह, सुरेश साहू, सुमन यादव, जी एस ध्रुव, नीरज महतो, श्रीमती ज्ञानेश्वरी देवांगन, श्रीमती श्रद्धा वर्मा, मिहिलाल निर्मलकर, नागेश यादव, श्रीमती रतना बन्छोर, योगेंद्र बघेल और क्षेत्र के समस्त प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता व गौसेवको की विशेष भूमिका रही।
