इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राध्यापको को संघ से जोड़ने संयोजक नियुक्त

भिलाई। राज्य के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं शासकीय पोलीटेक्निक संस्थाओं के शिक्षकों के हितों की रक्षा करने बनें एसोसिएशन ने अपने विस्तार एवं मजबूती प्रदान करने हेतु इंजीनियरिंग कॉलेजों हेतु संयोजक नियुक्त कर दिए।
एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स गजेटेड आफिसर्स आफ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने बताया कि 16 जून को एसोसिएशन की वर्चुअल मीटिंग हुई थी जिसमें सदस्यों ने अवगत कराया था कि संगठन में इंजीनियरिंग कॉलेज से सदस्य कम है संघ मे प्राध्यापको को जोड़ने का सुझाव दिया था।
एसोसिएशन में सदस्यों को जोड़ने हेतु इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर हेतु डॉ अजय त्रिपाठी, इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर हेतु नवीन कुमार वर्मा एवं इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर के लिए सतीश कुमार ठाकुर को संयोजक नियुक्त किया है।
संयोजक इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य से सौजन्य भेंट कर सदस्यों को एसोसिएशन से जोड़ने अभियान चलायेंगे।
विदित हो कि एसोसिएशन ने शासन से सातवें वेतनमान एवं नवनियुक्त शिक्षको की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के आदेश जारी करने एक वर्ष से अधिक समय तक प्रयास किया था उसी का परिणाम है कि शासन ने सातवें वेतनमान एवं परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *