पाटन विखासखंड के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय घुघुवा क में गणतंत्र दिवस के साथ वार्षिकोत्सव का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने छत्तीसगढ़ और पूरे भारत की संस्कृति एवं नृत्य को प्रस्तुत किया, छात्राओं ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव एवं उनसे युवा वर्ग को होने वाली समस्याओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से समझाया और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले एवं विद्यालय को अटल तिंकरीग एवं खेल के माध्यम से राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा अलग अलग संकायों ने चलित मॉडल्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई ।

मंच संचालन निखिल चतुर्वेदी, यामिनी वर्मा एवं मारिया जास्मिन द्वारा किया गया , मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम के सरपंच लोकेश्वर साहू एवं जनपद सदस्य डाकेश्वरी धनकर ने शिक्षा पर अपनी अपनी बात रखी। अंत में आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती कुशुमलता नारंग एवं जे एल वर्मा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सदस्य गांव के वरिष्ठ नागरिक और विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
