क्षेत्र की जनता के सम्मान को कभी ठेस नहीं पहुंचने दूंगा : कुंवरसिंह निषाद

देवरीबंगला / विधायक कुंवरसिंह निषाद ने क्षेत्र के ग्राम सी बी नवागांव, सिर्राभाठा,मुड़खुसरा, कोलियारा,महराजपुर, मुजगहन,कन्याडबरी,सिरसिदा एवं राहुद में आभार यात्रा निकाली। विधायक ने मतदाताओ का आभार, मानसगान, रामायण प्रतियोगिता, जस गीत झांकी प्रतियोगिता में शामिल हुए।विधायक कुंवरसिंह निषाद ने ग्राम के मतदाताओ के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के मान व सम्मान को कभी ठेस नहीं पहुंचने दूंगा। जनता का प्रेम और आशीर्वाद है कि उन्होंने मुझे दूसरी बार विधायक के रूप में चुना है। यह जीत क्षेत्र की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जीत है।मैं हृदय से आप सभी का कृतज्ञ हूं कि विधानसभा के इस चुनाव में आप ने पिछले बार की तरह मुझमें अपना विश्वास एक बार फिर व्यक्त किया। कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता, ग्रामीणो ने जिस तरह मेरी जीत के लिए परिश्रम किया, उसके लिए मैं सच्चे मन से सभी का आभारी हूं। मेरा जीवन आप सबके सामने एक खुली किताब की तरह रहा है। मैंने अपने इस वृहद परिवार का हर तरह से ख्याल रखने का हमेशा प्रयास किया हे। मैं जानता हूं कि आने वाले दिन और मुश्किल भरे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आपके समर्थन और सहयोग की शक्ति के सहारे हर चुनौती को पार करेंगे। आपसे मिले प्रेम, स्नेह और समर्थन के लिए मैं आपको दिल से धन्यवाद देता हूं।विधयक ने ग्राम सिर्राभाठा, मुड़खुसरा, महराजपुर मैं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, जनपद सदस्य केजूराम सोनबोईर, संजीव चौधरी महामंत्री, भूपेश नायक, हरि साहू, ललित हिरवानी, ग्रामीण व बङी संख्या में महिलाए उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *