शिकसा ने गणतंत्र दिवस पर किया रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन नमन करे मातृभूमि को मे सभी ने दिया मनमोहक प्रस्तुति

शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर “शिकसा नमन करे मातृभूमि को” कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन, कार्यकम प्रभारी विजय कुमार प्रधान के उपस्थिति तथा टीकाराम सारथी”हसमुख” प्राचार्य चुरतेली व सलाहकार शिकसा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यकम का शुभारंभ सरस्वती वंदना प्रतिभा त्रिपाठी शिक्षक गोडेला बालोद, राजगीत शिवकुमार निर्मलकर शिक्षक नारधा दुर्ग व राष्ट्रीय गीत कांती यादव व्याख्याता जांजगीर ने प्रस्तुत कर किया। सर्वप्रथम संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन”आस” ने गणतंत्र दिवस पर सभी को शुभकामनाए देते हुए कहा ये हमारे लिये बहुत ही खुशी का पल है जो आज के दिन ही भारत देश का गणतंत्र लागू हुआ था हमें उस पदचिन्ह पर चलने का अवसर मिल रहा है इस अवसर को शिकसा भी जश्न मनाकर दिन को यादगार बनाया है। प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल ने कहा आज हमारे देश के संविधान को लागू करना का बड़ा अवसर है जिसे गणतंत्र दिवस के रूप में आया है। महासचिव बोधीराम साहू, कोषाध्यक्ष महेत्तर लाल देवांगन व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि आज हमारे देश के साथ हमारे शिकसा परिवार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस की खुशियाॅ मना रहे है जो हम सबके लिये हर्ष व गौरव का विषय है। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे टीकाराम सारथी”हसमुख” ने कहा शिकसा हर त्योहार व पर्व को मनाते है इसी कड़ी में संयोजक आस ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया इस अवसर पर देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में रागिनी साहू कक्षा 12वीं डुण्डेरा, शिवानी साहू कक्षा 11वीं डुण्डेरा बालोद, योगेश्वरी तंबोली सहा. शिक्षक विजयापारा पुटपुरा जांजगीर, हेमराज निषाद व्याख्याता बसना महासमुन्द, युगेश्वरी साहू शिक्षक सिंघीचुवां बिलईगढ, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन, मनोहर लाल यादव प्रधान पाठक भिलाई बलौदा जांजगीर, रामकुमार पटेल व्याख्याता मचखंडा सीपत बिलासपुर, चैतनारायण साहू व्याख्याता पहंदा सारंगढ, नरेंद्र कुमार साहू’पार्थ’ शिक्षक रायपुर, राजीव लोचन कश्यप ब्याख्याता सेमरिया जांजगीर चांपा, चन्द्र कुमार चन्द्रा व्याख्याता तुषार सक्ती, रामलाल कोसले प्रधान पाठक बछौद जांजगीर, भारत माता खटकर प्रधान पाठक पीपर भवना (ग) बिलाईगढ़, ओ.पी. कौशिक “रतनपुरिहा” प्रधान पाठक कड़क ई पेंडरा, रामेश्वर प्रसाद आदित्य शिक्षक खोखसा जांजगीर, शकुंतला सहंश सहा.शिक्षक पतरापाली पूर्व रायगढ़, प्रकाश चन्द्र चेलक व्याख्याता चन्दखुरी दुर्ग, हेमा चन्द्रवंशी प्रधान पाठिका खुर्सीपार भिलाई, हरमन कुमार बघेल व्याख्याता आरंग रायपुर, देव प्रसाद पात्रे प्रधान पाठक सिल्ली मुंगेली, पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता पटौद कांकेर, शिवकुमार अंगारे सेवानिवृत्त शिक्षक बंगला मटिया बालोद, उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी, भारती साहू कक्षा 10वी बेलटिकरी बिलाईगढ़ आदि ने गीत कविता व नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राधेश्याम कवंर व्याख्याता पीथमपुर व उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी भिलाई तथा आभार प्रदर्शन डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *