एक शाम श्री राम और राष्ट्र के नाम के लिए “उत्कर्ष महोत्सव” का आयोजन

भिलाई। सियान वेलफेयर फोरम ऑफ छत्तीसगढ, भिलाई द्वारा दुर्गा नगर पश्चिम के दशहरा उद्यान में उत्कर्ष महोत्सव का आयोजन 26/01/24 को शाम 4:30 बजे किया गया है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल, विशिष्ट अतिथि विधायक रिकेश सेन, अतिथि पद्मश्री उषा बारले, आदित्य सिंह (पार्षद व एमआईसी सदस्य), महेश वर्मा (पार्षद), यशवंत साहू (एडिटर भिलाई टाईम्स) तथा सह अतिथि प्रदीप श्रीवास्तव,सुदीप अग्रवाल, चंद्रेश अग्रवाल हैं कार्यक्रम में दिनभर विविध आयोजन होंगे जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, ड्रॉइंग पेटिंग, लोकगीत, नृत्य व सुंदरकांड का पाठ, वृक्षारोपण किया जाएगा। 2100 दीपो को प्रज्वलित कर श्री राम और राष्ट्र के नाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *