- दैनिक वेतन भोगी की नियमितीकरण/स्थाईकरण की मांग की याद दिलाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ (प.न.620) के प्रदेशाध्यक्ष मिलाप यादव , महामंत्री निशांत राज दुबे , दीपक दसमेर द्वारा आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से एवम उनके मंत्रिमंडल के मंत्रियों से मंत्रालय में जाकर मुलाकात किया गया। जिसमें प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने की एवम अयोध्या में श्रीराम लला के भव्य मंदिर बनाए जाने की बधाई दी गई l मुख्यमंत्री से प्रदेश में कार्यरत हजारों दैनिक वेतन भोगी की नियमितीकरण/स्थाईकरण की मांग की याद दिलाई गई एवम जो बीजेपी ने मोदी जी की गारंटी किए गए वादे को याद दिलाया गया।

प्रदेस के डिप्टी सीएम विजय शर्मा से मुलाकात किया गया एवम नियमितीकरण की मांग को आगामी केबिनेट की बैठक में रखने की बात कही गई। जिसमे उन्होंने मांग को जायज बताया एवम उसे केबिनेट में रखने की बात कही गई हमारी बातो को डिप्टी सीएम साहब ने तल्लीनता से सुना एवम उसे जल्द से जल्द पूरी किए जाने की बात कही गई साथ ही अन्य मंत्रियों में दयाल दास बघेल खाद्य मंत्री , केदार कश्यप वन मंत्री , रामविचार नेताम मंत्री , टंक राम वर्मा मंत्री , लखन लाल देवांगन, ओपी चौधरी एवम अन्य मंत्रियों को ज्ञापन सौप कर जल्द से जल्द मांग को पूरा करने के लिए निवेदन किया गया। सभी मंत्रीगण ने हमारी नियमितीकरण की मांग को जायज बताया एवम उसे पूरी किए जाने की बात कही गई । इस मौके पर अगहन यादव, प्रमोद सोनी , संजय चंद्रवंशी एवम अन्य सभी साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

