उतई ।दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर जिला दुर्ग में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय परिवहन विभाग दुर्ग से अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दल आमंत्रित किया गया। आइ क्यू ए सी प्रभारी डॉ अंबरीश त्रिपाठी ने स्वयं सेवकों के सामने सड़क सुरक्षा नियमावली, हेलमेट एवं लाइसेंस की अनिवार्यता संबंधित बातें रखी। परिवहन विभाग दुर्ग से आए दल द्वारा स्वयं सेवकों को सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु साइन बोर्ड्स के अर्थ एवं उपयोगिता बतलाई गई। शिविर में उपस्थित स्वयंसेवकों के साथ-साथ महाविद्यालय के आसपास के क्षेत्र के युवाओं ने भी शिविर का लाभ उठाते हुए लर्निंग लाइसेंस बनवाए।
कार्यक्रम में प्राध्यापक एन एस इक्का, डॉ संगीता मेहुरिया, डॉ कल्याणी, रा से यों कार्यक्रम अधिकारी श्री विकास कुमार, वर्षा वर्मा, जागृति चंद्राकर एवं मुकेश सिंहा उपस्थित रहे।
मचांदूर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत शिविर
