पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती पर रक्त दान शिविर,,

23 जनवरी 2024*पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में 23 जनवरी 2024 को सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती के पराक्रम दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन* पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना और कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान पर *अपना ब्लड बैंक* के संस्थापक एम. वासुदेव राव , अंकित फूलझडे ,छाया सिंह,सोलंकी ,अंतरा गोवर्धन अपनी पूरी टीम के साथ आकर रक्त दान शिविर का सफल आयोजन में अपनी अहम भूमिका निभाई ।उक्त रक्त दान शिविर में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय जी द्वारा मां सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रक्तदान शिविर का सुभारंभ किया । रक्तदान शिविर में सभी शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारीगणों के साथ साथ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने भी बढ चढ़कर अपनी भूमिका निभाई ।उक्त कार्यक्रम में डा संजय डहरवाल , डा गहरे सर, डा बी एल सोनेकर , एन एन यस प्रभारी डा गजपाल, डा देशमुख सर जी , कर्मचारी संघ के वर्तमान अध्यक्ष सुनील नामदेव , सचिव संदीप खर्गवंशी , पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष हेमंत साहू जी,कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर और पूर्व सचिव प्रदीप कुमार मिश्र श्रीमती ओजसवानी सोनवानी आदि उपस्थित थे। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने अंत में सबको धन्यवाद देते हुए सबका आभार व्यक्त किया। सुनील नामदेव अध्यक्ष कर्मचारी संघ ने कहा कि ” मानव सेवा ही माधव सेवा है ” ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *