
पाटन। जयश्रीराम जय जय श्री रामअयोध्या में श्री राम जी के प्राणप्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल के अवसर में हमारे गांव ग्राम मर्रा में भव्य रूप से बहुत उत्साह के साथ श्री राम दरबार के झांकी के साथ पूरे गांव मर्रा के हर गलियों में ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाल भ्रमण किया गया

और ग्राम मर्रा के हृदय स्थल बाजार चौक में स्थित प्रभु श्री राम मंदिर में मंदिर के नित्य पुजारी जी द्वारा पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर महायज्ञ किया गया तथा पूरे गांव के लोगो को प्रसादी के रूप में हलवा एवं खिचड़ी का वितरण किया गया गांव के सभी रामभक्तों द्वारा श्री राम जानकी मंदिर में शाम को प्रत्येक घर से 5-5 दीप प्रज्वलित किये साथ में बड़े ही हर्षोल्लास के फटाके फोड़े गये ।।साथ ही साथ ग्राम मर्रा के सुरभि मानस मंडली द्वारा एवं उत्तर बस्तर से पधारे पीपर के छइयां मानस परिवार कांकेर के द्वारा राम कथा एवं भक्ति भजन प्रस्तुतिकरण किया गया पूरा गांव भगवा ध्वजों एवं तोरण पताकाओं से सजा रहा लहराता रहा पूरा गांव राम भक्ति में डूबा रहा और इस ऐतिहासिक पल के सभी साक्षी बने ।

