नगर भर में रहे लोग राम भक्ति में सराबोर, शोभायात्रा निकालकर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मनाई।मंदिरों और घरों में जले हजारों आस्था के दीप।

विक्रम शाह की खबर

कुम्हारी। अयोध्या के भव्य मंदिर में हुए रामलला के प्राणप्रतिष्ठा की खुशी मनाते हुए स्थानीय रामभक्तों ने भी नगर में शोभायात्रा निकालकर दीप जलाए।वार्ड क्रमांक 15 मंदिर में महिला समिति द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके पश्चात अखंड रामायण का पाठ किया गया 22 तारीख को मंदिर परिसर को महिला समिति की सदस्यो द्वारा फूलों की रंगोली से सजाया गया इसके पश्चात वार्ड में शोभा यात्रा निकाली गई दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक कान्हा महाराज के द्वारा राम भक्ति के भजन गाए गए

संध्या दीपोत्सव , आरती एवम अतिशबाजी के पश्चात महा भंडारा का आयोजन किया गया। आयोजन में पहुंचे दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी ने कहा की 500 वर्षों बाद यह अद्भुत दिन हम सभी हिंदू धर्मलंबियों को प्राप्त हुआ है, हिंदुओं की एकता, देवालयों की साफ सफाई रखरखाव एवं 22 जनवरी को अयोध्या में हुए रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के इस महापर्व के लिए सभी नगरवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। मंदिर में 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किये गए। कार्यक्रम का संचालन अनुराग गुप्ता ने किया। रामनगर में लोगों ने शोभायात्रा निकालकर शाम को 2100 दीप जलाए एवं आतिशबाज़ी की। प्रभात चौक स्थित गायत्री मंदिर में प्रभात युवा मंच के तत्वावधान में 5001 दीप जलाए गए। कार्यक्रम के अंत मे श्री हनुमान चालीसा एवं श्रीराम जी की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया एवं आतिशबाज़ी की गई।

एक बच्चे को राम का स्वरूप बनाकर मंचस्थ किया। इस आयोजन में राज शर्मा, राजेश सिन्हा, अजय सिन्हा, दीपक राजपूत, पवन सोनकर, मणिलाल साहू, बैजुराम साहू, नवीन सिंह, संतोष वर्मा, मिथलेश साहू एवं भुवन साहू में अपनी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन लेखराम गेंडरे ने किया।खारुन ग्रीन्स कॉलोनी स्थित कुबेश्वर मंदिर में महिला समिति द्वारा प्रातः पूजा अर्चना कर रामायण पाठ और फिर सूंदर कांड का पाठ किया गया। संध्या सभी द्वारा 11-11 दिये जलाकर महाआरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया।

वार्ड क्रमांक 10 शंकर नगर में भी विशाल शोभायात्रा निकाली गई। स्टेशन चौक स्थित राम मंदिर का वर्षों बाद पुनः जीर्णोद्धार कर सजाया गया और पूरे मंदिर में रंगीन रोशनी के साथ संध्या दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कांजी हाउस स्थित हनुमान मंदिर को भी रौशनी से सजाकर शाम को भंडारा का आयोजन किया गया।इसके अलावा स्थानीय सभी वार्डों में लोगों ने शाम को अपने अपने घरों में दीप जलाए एवं आतिशबाज़ी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *