जामगांव आर।अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने वाली रामलला की प्राणप्रतिष्ठा दिवस पर गांव गांव में दीवाली मनाने के लिए अलख जगाने सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव आर ने नगर में हनुमान वेशधारी बालक के साथ गगनभेदी नारा लगाते हुए घर घर दीप जलाने दीवाली मनाने का प्रभावी आव्हान किए। हनुमान के साथ जुलूस विद्यालय से गुण्डरदेही सड़क पर आगे बढ़ते हुए अटल चौक बाजार चौक सदरलाइन पटेलपारा किसान चौक बेलहारी रोड होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर समर्पण सभागार पहुंची, भव्य जुलूस के बाद राम लक्ष्मण सीता हनुमान वेशधारी बच्चो के मध्य समर्पण सभागार में रामायण पाठ हुआ।राम नाम मन में आते ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है,,,,,प्राचार्य पीएल बारले ने बच्चो के राम दरबार में कहा कि राम का नाम मन में आते ही सकारात्मक सोच स्वमेव उत्पन्न होने लगती है सकारात्मक सोच से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है सर्वविदित है सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति आपदा में भी अवसर निकालने में माहिर होते है इसलिए सुख और दुख दोनो स्थिति में सामान्य रहते है।इतिहास के स्वर्णिम पन्नो में अंकित है राम के नाम से समुद्र में फेंका गया पत्थर भी तैरने लगा।माता पिता गुरु का आज्ञा पालन करने वालो को मंजिल की राह साफ दिखाई पड़ती है,,,,प्रधानाचार्य पवन बंछोर ने कहा कि मर्यादामय जीवन जीने वाले को मिलता है मर्यादा पुरषोत्तम राम का साथ, धर्ममय कर्म पथ पर चलने वालो को मिलता है भगवान राम आशीर्वाद ,उन्होंने कहा कि परीक्षा सामने है माता पिता गुरु का आज्ञा पालन करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करे भगवान राम आपके साथ होंगे।आज्ञाकारी भटकते नही उन्हे मंजिल की राह साफ साफ दिखाई देती है।दीप जलाए 22 जनवरी को दिवाली मनाएं,,,,प्राथमिक प्रधानाचार्य भूमिका साहू ने कहा कि राम का संदेश मर्यादामय जीवन और अच्छा कर्म बच्चे अपनाए तो अच्छा नंबर से पास होना तय है अच्छी नंबर आए तो मंजिल भी अच्छी मिलेगी जो सबकी चाहत होती है परीक्षा सामने है अपनी इच्छा पढ़ाई में लगाए भगवान राम का आशीर्वाद मिलना सुनिश्चित हैउन्होंने कहा कि शासन ने 22 जनवरी को अवकाश दिए है कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के हर पल को राममय कर सके ।दीप जलाए दिवाली मनाएं
सरस्वती शिशु मंदिर जामगांव आर में लगा राम दरबार हनुमान की जुलूस ने 22 जनवरी को दिवाली मनाने किया आव्हान,,,,
