पाटन। भारत सरकार आवासन शहरी कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह 2024 हेतु विशेष अतिथियों के रूप में पाटन के कचरा कलेक्शन में कार्य कर रहे महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों को प्रदेश से आमंत्रित किया गया है। जिसके लिये शासन द्वारा नगर पंचायत पाटन से स्वच्छता दीदीयो में अटारी में स्थित एसएलआरएम सेन्टर से श्रीमती लता मंडलेश एवम श्रीमती मंजू बाई बारिक को चयनित किया गया है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय ने बताया कि दोनो स्वच्छता दीदी श्रीमती लता मंडलेश व श्रीमती मंजू बाई बारिक एसएलआरएम सेन्टर में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वाहन कर रहे है । जिसके आधार पर शासन द्वारा इनका चयन किया गया है। 26 जनवरी 2024 को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगी।
