शुभम गुप्ता (डौण्डी) की खबर
श्री हनुमान मंदिर बस स्टैण्ड डौण्डी में श्री राम जानकी मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा महाउत्सव का आयोजन किया जा रहा है।श्री राम-जानकी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम के तहत 19 जनवरी शुक्रवार को कलश यात्रा भव्य गाजे बाजे के साथ निकाली गई।जिस में छोटे छोटे बच्चो की झांकी में रामदरबंर आकर्षण का केंद्र बना इसी के साथ श्री राम जानकी एवं लक्ष्मण की प्रतिमा का नगर भर्मण कराया गया। यात्रा राम मंदिर से प्रारंभ हुई श्री राम जानकी की प्रतिमा को लेकर दुर्गा चौक होते हुए बाजार चौक, मथाई चौक, पुलिस ग्राउंड चौक, गांधी चौक होते हुए हनुमान मंदिर पहुची। यात्रा दौरन पुरा नगर जय श्री राम के जयकारों से गुज गया । यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष शमिल रहे।

करीब 2 बजे से राम जानकी मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा 6 बजे बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर पहुंची 4 घंटे की यह यात्रा में राम भक्तों का जोश कहीं काम नहीं दिखा शुरू से अंत तक उन में वही जोश बरकरार रहासुबह 5 बजे से ही तैयारी में लगे थे युवानगर में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है पूरा नगर श्री राम के नारों से गूंज रहा है। सुबह से ही युवा शोभा यात्रा की तैयारी में लगे हुए थे पूरे नगर को भगवा ध्वज से सजाया गया था। बस स्टैंड में हो रही श्री राम जानकी मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा महाउत्सव मैं इस प्रकार होंगे कार्यक्रम20 जनवरी शनिवार की वेदी पूजन, जलाभिषेक, साय काल आरती 21 जनवरी रविवार वेदी पूजन, अन्नादिवास, साय काल आरती व 22 जनवरी सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णआहूती, भण्डारा का कार्यक्रम रखा गया है
