छुरा @@@@@ नगर के निजी कचना धुरुवा महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के युवा छात्र- छात्राओं ने युवाओ के आदर्श पुरुष स्वामी विवेकानं द की जयंती मनायी ।रासेयो कार्यक्रम अधिकारी आर आर कुर्रे के दिशा निर्देशन मे महाविद्यालयीन छात्रो ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानन्द के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्राध्यापक व खेल अधिकारी टी के निर्मलकर , सांस्कृतिक प्रभारी निर्मला यादव, प्राध्यापक विनोद यादव,पी के यादव व कैलाश साहू डी एल एड विभाग, सुश्री आरती साहू प्राध्यापिका , कम्प्यूटर शिक्षक एस के साहू,धनराजठाकुर ने अपने विचार व्यक्त किये ।मुख्य वक्ता तरूण निर्मलकर ने युवा छात्र- छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी के विचारो पर मंथन करते हुए कहा कि स्वामी जी का वचन है की आप को अंदर से बाहर की ओर विकसित होना है, कोई तुम्हे पढा नही सकता,कोई तुम्हे आध्यात्मिक नही बना सकता,तुम्हारी आत्मा के अतिरिक्त कोई और गुरु नही है।उन्होने स्वामी विवेकानंद जी की इस कथन का भावार्थ विस्तार पुर्वक छात्र छात्राओं को बताया।जो जीवन मूल्य को बढाने वाले है।सभी वक्ताओ ने अपने उदबोधन मे विवेकानंद के जीवनी के साथ उसके प्रेरक प्रसंग,उनके व्यक्तित्व का विकाश,उनके विचार आदि को आत्म साध करते सार्थक जीवन की ओर अग्रसर होने की बात कही । सभी ने अपनी व्याख्यान मे अपनी लुप्त होती भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए इनका पालन करने की ओर ध्यानाकर्षण कराये।इस अवसर पर रासेयो स्वयं सेवको ने गीत,कविता,और अपने विचार व्यक्त किये ।कार्यक्रम मे महाविद्यालय के कर्मचारी व छात्र छात्राए बडी संख्या में मौजुद रहे।
युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई रासेयो छात्र छात्राओं ने कचना धुरुवा महाविद्यालय मे गोष्ठी का आयोजन अपनी संसकृति को बचाने की कही बात
