नक्सलियों ने CISF जवानों की पिटाई की, वॉकी-टॉकी व मोबाइल लूटकर ले गए…हमले में ASI के सिर में लगी चोट

दंतेवाड़ा— दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को नक्सलियों व सीआईएसएफ़ के जवानों के बीच झड़प हो गई। नक्सलियों ने जवानों के साथ मारपीट भी की और वॉकी-टॉकी व मोबाइल लूटकर भाग गए। इस घटना में सीआईएसएफ़ का एक एएसआई जख्मी हुआ है। एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बचेली से सीआईएसएफ़ के जवान आकाशनगर की ओर पैदल पेट्रोलिंग पर निकले थे। इसी बीच मौके पर 10-12 की संख्या में नक्सली ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे और जवानों से वॉकी-टॉकी की मांग की। जवानों द्वारा मना करने पर नक्सलियों ने इन पर पत्थरों से हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *