6 से 22 जनवरी तक शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में स्वीप कार्यक्रम,,

शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 6 से 22 जनवरी 2024 तक मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने का कार्य ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में किया जा रहा है। आज महाविद्यालय में मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नागरत्ना गनवीर के तत्वाधान में विशेष शिविर लगाया गया । जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में AERO दुर्ग चंद्रशेखर चंद्राकर उपस्थित रहे और उनके द्वारा विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्वीप प्रभारी प्रो.लिनेन्द्र वर्मा, प्रो. नूतन देवांगन, प्रो.सतीश गोटा के अलावा बड़ी संख्या में रिसाली महाविद्यालय और टंकी मरोदा स्कूल के छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *