पाटन विकास खंड के ग्राम सुरपा में मनाया गया कलार सिन्हा समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती,,

छत्तीसगढ़ कलार सिन्हा समाज ग्राम सुरपा में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम शुभारंभ माता बहादुर कलारिन, भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की पुजा अर्चना कर किया गया। समाजिक सदस्यों द्वारा कलश यात्रा ग्राम भ्रमण किया गया। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष पाटन रामबाई सिन्हा के प्रतिनिधि गजानंद सिन्हा , अध्यक्षता सुरेश सिन्हा जिलाध्यक्ष कलार समाज दुर्ग, विशेष अतिथि रवि सिन्हा जनपद सदस्य, तोरन लाल सिन्हा महामंत्री कलार समाज जिला दुर्ग, शैलेंद्र सिन्हा मण्डल कोषाध्यक्ष पाटन, रूपसिंह सिन्हा, सीता सिन्हा सरपंच निपानी,खोमन सिन्हा, सरपंच सुरपा, उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा जनपद सदस्य मद से समाजिक भवन में बाउंड्रीवॉल निर्माण हेतु चार लाख राशि की घोषणा किया गया। ग्राम प्रमुख रिगेश्वर सिन्हा एवं सामाजिक सदस्यों ने जनपद अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन रेखराज सिन्हा ने किया, आभार प्रेमलाल सिन्हा ने किया।ईस अवसर पर घनश्याम सिन्हा, सोमेश,कलानाथ, चिन्ता राम,पुना राम व बड़ी संख्या में महिला सदस्य, युवा एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *