- साजा विधायक ईश्वर साहू ने युवाओं में भरा जोश
पाटन। स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर तहसील साहू संघ पाटन युवा प्रकोष्ठ के संयोजन में तहसील स्तरीय युवा सम्मेलन एवं रक्तदान शिविर का आयोजन साहू सदन पाटन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में युवा संयोजक गोपेश साहू के नेतृत्व में विश्राम गृह पाटन से साहू सदन तक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में साहू समाज के युवा शामिल हुए।

कार्यक्रम स्थल में समाज की आराध्य भक्त माता कर्मा एवं भगवान कृष्ण की आरती पूजा के बाद कार्यक्रम की शुरुवात हुआ। जिसमें समाज के युवक-युवतियों द्वारा गीत,नृत्य एवं शिक्षाप्रद प्रहसन के माध्यम से लोगो को सामाजिक संदेश दिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा विवेकानंद जी का सोच पूरा सृष्टि के लिये था। उनका सोच था युवाओं का भूमिका क्या होना चाहिए। युवा आने वाला पीढ़ी है। युवाओं की भूमिका रचनात्मक, दीर्घकालीन हो। युवा बुराई को दूर करने में अपनी भूमिका निभाए और अपने हित और अनहित के बारे में सोचे।

साजा विधायक ईश्वर साहू ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि युवा शक्ति अपने जोश को सही दिशा में लगाये। अंतरजातीय विवाह पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा अपने समाज के प्रति वफादार रहे।
पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने कहा आदर्श समाज के निर्माण में युवाओं की महती भागीदारी होगी। युवा अगर जाग जाए तो देश को विश्व गुरु बनने से कोई नही रोक सकता। माता पिता संस्कारवान होगा तो बच्चा भी संस्कारित बन सकता है।
हस्तशिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू ने कहा समाज के युवा अपने समाज के प्रति वफादारी रखें। साहू समाज एक सरल समाज है। लेकिन समाज की सरलता का फायदा कोई नही उठा सकता। आप सब धैर्य और संतुलन के साथ समाज मे आगे बढे।

कार्यक्रम को प्रदेश प्रतिनिधि अश्वनी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू,मुकेश साहू ने भी संबोधित किया। इस मौके पर युवाओं के प्रेरक अतिथि कल्पना साहू,पायल साहू एवं आशीष साहू ने युवाओं को कैरियर गाइडलाइन के बारे में विस्तार से बताया एवं जिस मुकाम पर है वहां तक किस तरह पहुंचे है उसको साझा किया।
36 युवाओं ने किया रक्तदान
युवा सम्मेलन में सन्ना ब्लड बैंक भिलाई के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे 36 यूनिट रक्तदान किया गया। साथ ही रायपुर के शिशुरोग विशेषज्ञ द्वारा स्वाथ्य शिविर में सैकड़ो बच्चों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
स्वागत भाषण तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने दिया।मंच संचालन देवनारायण साहू एवं खेमलाल साहू ने आभार प्रदर्शन डॉ गुलाब ने किया।मौके पर प्रमुख रूप से दिव्या कलिहारी,लालेश्वर साहू,यतीश साहू,गंगादीन साहू,धनराज साहू,किशन हिरवानी, सरिता साहू,कमलेश्वरी साहू,डॉ सुरेश साहू,मोहन साहू,किशोर साहू,रामनारायण साहू,गायत्री साहू,हरिशंकर साहू,रविशंकर साहू,डुलेश्वर साहू,टेस राम साहू,कल्याण साहू,विमला साहू,बलराम साहू,सुरेंद्र साहू,संजु साहू,राजू साहू,नूतन साहू,सोहन साहू,कुलेश्वर साहू,उषा साहू,चांदनी साहू,महेंद्र साहू,मनीष साहू,कोमिन साहू,भुनेश्वरी साहू,खेमिन साहू,अर्जुन साहू,कृष्ण कुमार साहू,श्रद्धा साहू,अमित हिरवानी, मूलचंद्र साहू,नारद साहू,कमलेश साहू,बेनीराम साहू,दिव्या साहू, रेणु साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
