सुरेगांव में वीएचएसएनसी समिति की बैठक हुई

ग्रामीणों को एनीमिया और पोषण को लेकर किया जागरूक, बचाव भी बताएं

देवरीबंगला / ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति सुरेगाव की बैठक मे खून की कमी तथा पोषण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। मितानिन प्रशिक्षक केशव शर्मा ने ग्रामीणों को बताया कि गंभीर बीमारिया लकवा हार्ट अटैक किडनी मैं संक्रमण से बचने के लिए 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को नियमित बीपी तथा शुगर चेक करना चाहिए। मधुमेह व उक्त रक्तचाप के मरीज को खान-पान में विशेष ध्यान देकर योग करना चाहिए। ऐसे मरीजों को आजीवन प्रतिदिन दवा का सेवन करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ तथा टीबी रोग का इलाज दवा से संभव है। मितानिन कलिन ठाकुर, प्रेमा देशमुख, अमृत यादव, सुनीति देशमुख, सावित्री जोशी, शैल देशमुख ने 15 ग्रामीण का बीपी चेक किया। समिति की बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को गुटका, गुड़ाखू व तंबाकू से बनी चीजे के उपयोग न करने की सलाह दी। महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए धुआ रहित चूल्हा बनाने प्रेरित किया। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति भंडेरा, भेड़ी (सु), केवट नवागांव, पसौद तथा परसाडीह (सु) की बैठक में भी ग्रामीणों को एनीमिया और पोषण को लेकर जागरूक किया तथा बचाव के उपाय भी बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *