मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत पार्षद माला तिवारी एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष लक्ष्मी सहारे ने किया सायकल वितरण

कांकेर.मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना अंर्तगत शा. कन्या उ.मा.वि. कांकेर मे आज दिनांक 27/06/2020 को सायकल वितरण का कार्यक्रम श्रीमति माला तिवारी पार्षद लट्टीपारा कांकेर के मुख्य आतिथ्य एवं सुश्री लक्ष्मी सहारे अध्यक्ष शाला विकास समिति की अध्यक्षता मे मुकेश तिवारी के वरिष्ठ अतिथि मे एवं श्रीमति सविता पोया प्राचार्य शा.कन्या उ.मा.वि. कांकेर की उपस्थिति मे आयोजित किया गया । सर्वप्रथम अतिथियो का स्वागत अभिनंदन पुष्पगुच्छ से प्राचार्य एवं बच्चो के अभिभावको के द्वारा किया गया ।
अतिथिद के द्वारा उद्बोधन मे कहा गया कि छात्राओ को छ.ग. शासन के द्वारा मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना एक महत्वकांक्षी योजना है जिसमे बच्चो के अध्यापन कार्य हेतु शाला आने जाने की सुविधा देकर प्रेरित किया जाता है ।
उद्बोधन के पश्चात बच्चो एवं उपस्थित पालको को मुख्य अतिथि माला तिवारी पार्षद लट्टीपारा कांकेर एवं लक्ष्मी सहारे अध्यक्ष शाला विकास समिति ने सायकल की घंटी बजाकर 45 की संख्या सांकेतिक रूप से प्रदान किया गया ।
कोरोना महामारी को ध्यान मे रखते हुए शारिरिक दुरी का पालन कर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम मे सायकल वितरण प्रभारी संदीप टेकाम शिक्षक, तेजराम कौशिक, रमन शर्मा, वजीद खान सहित अन्य स्टाफ उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन वजीद खान एवं आभार प्रदर्शन संदीप टेकाम ने किया ।उक्त जानकारी श्रीमति सविता पोया प्राचार्य शा. कन्या उ.मा.वि. कांकेर ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *