अयोध्या दर्शन के लिए जिला स्तर पर बनी भाजपा की समिति

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण के बाद अयोध्या दर्शन कब वृहद कार्यक्रम आगामी 25 जनवरी से 25 मार्च 2024 तक अयोध्या दर्शन होना है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में अयोध्या दर्शन समिति का गठन किया जा रहा है, जिसके अनुसरण में दुर्ग जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल की सहमति से दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा द्वारा दुर्ग जिला अयोध्या दर्शन समिति घोषित की गई है, जिसमें संयोजक सुरेन्द्र कौशिक, सदस्य राजेन्द्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, श्रीमती अमिता बंजारे, श्रीमती जयश्री राजपूत को बनाया गया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि जिला समिति के बाद मंडल स्तर पर भी समिति बनेगी। अयोध्या दर्शन हेतु प्रदेश स्तर पर बनी समिति के मार्गदर्शन में जिला समिति और मंडल समिति कार्य करेगी। हर लोकसभा क्षेत्र से 6000 लोग अयोध्या दर्शन हेतु भेजे जाएंगे, इसके संबंध में विस्तृत गाइडलाइन शीघ्र ही जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *