रायपुर _ प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजनारायण द्विवेदी के नेतृत्व में लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा (आई.ए.एस. )से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए संगठन की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवम् शिक्षको के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र निराकरण की मांग की। संचालक महोदया ने संघ के प्रति आभार जताया एवम् संघ के पदाधिकारियों को शिक्षकीय हित से जुड़े कार्य को गति देने करने का आश्वासन दिया । इस अवसर मौके पर रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय उपस्थित थे। प्रतिनिधि मण्डल में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री छोटेलाल साहू,प्रदेश पदाधिकारी चेतन सिंह परिहार, मुकेश कुमार साहू,शशी कुमार, हेमसागर साहू, टेकलाल पटेल शामिल थे।
प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल मिलें, डी पी आई संचालक से,,,
