विकसित भारत संकल्प यात्रा में उठा मृत व्यक्ति का आवास निर्माण का मामला मृत व्यक्ति के नाम किसी अन्य व्यक्ति का बनाया घर,,,

खबर हेमंत तिवारी

ग्राम पंचायत के सरपंच , सचिव ने दिया था बनाने का आदेश पांडुका/ भाजपा सरकार द्वारा गांव – गांव चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा में तरह-तरह के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में एक बार फिर विवादों में घिरे रहने वाले ग्राम पंचायत रजनकटा में लगभग 4 साल पहले एक मृत व्यक्ति के आवास निर्माण को लेकर शिकायत की गई है हालांकि ग्राम पंचायत रजनकटा पहले से ही अपने विभिन्न कारनामों की वजह से विवादों में रहता है वही लगभग 14 -15 सालो से कुंडली जमाए बैठे पंचायत सचिव द्वारा मृत व्यक्ति के आवास निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे सहायक मुख्य कार्यपालन अधिकारी छूरा से शिकायत की बता दे कि इसके अलावा ग्राम पंचायत रजनकटा के कई और ऐसे मुद्दे उठाए गए पर भारत संकल्प यात्रा का यह शिविर मे समस्या का हल निकलते नजर नहीं आ रहा है

। कार्यवाही तो दूर केवल सरकारी पैसे का खाना पूर्ति होते नजर आ रहा है। ग्रामीण प्रकाश यादव ने बताया की ग्राम पंचायत में बहुत ही गड़बड़ झाला हो रहा है।मृत व्यक्ति का आवास निर्माण हो रहा है तो गौठान में ट्रांसफार्मर सिप्टिंग में भी नियमा विरुद्ध पैसा लेन देन कर हटाया गया है ।हैरानी की बात यह है कि ग्राम के एक मरे व्यक्ति के आवास योजना लाभ मिल रहा है। और उसके जिओ ट्रैकिंग या तो रोजगार सहायक करेगा या फिर जनपद से कोई कर्मचारी आ के करेगा पर गांव में पंचायत के कार्यों में दखलअंदाजी करने वाला एक मेट साहब और पूर्व आवास मित्र की बहुत चलती है जिस कारण उसकी मनमानी दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहा है और उनके द्वारा ही जिओ ट्रैकिंग करने की बात की जा रही है जबकि आवास मित्रों को जिओ ट्रैकिंग जैसे कार्य से शासन द्वारा नहीं कराया जा रहा है । हटा दिया गया है। यह आवास मित्र आज भी कार्यरत है। इस मेट के ऊपर पूर्व में ग्रामीणों से हजारों रुपया आवास के नाम पर वसूलने का आरोप भी लग चुका है इसके बाद भी वर्तमान सरपंच और सचिव के लाडले यह मेट साहब पंचायत के कार्यों में हताक्षेप करता है और गांव में जो आवाज उठाता है उसके खिलाफ गुट बाजी करने से भी नहीं हिचकीचाता तो वहीं जनपद में बैठे आवास शाखा के कर्मचारियों के भी हौसले बुलंद है जो नियम के विपरीत मृत व्यक्ति का आवास निर्माण करवा दिया गया ओ भी अन्य व्यक्ति के घर मे जबकि उसके राशन कार्ड में उसका कोई उत्तराधिकारी नहीं होने की बात सामने आ रही है मामला का तुल पकड़ते देख जनपद से आया अधिकारी ने जांच करने की बात कही पर जनपद के जांच केवल दिखावे के लिए होता है क्योंकि इस मृत व्यक्ति के आवास निर्माण में एक जनपद का बड़ा नेता का हाथ बताया जा रहा है जो अपने करीबियों को योजना के लाभ दिलाने के लिए नियमों को दरकिनार कर ऐसा कृत्य किया है अब ऐसे में क्या उनके आवास का पूरा पैसा मिल चुका है या बचा है ये तो जांच के विषय है और इसको लेकर शिकायत की भी तैयारी की जा रही है। तो वही इस पर ग्राम रजनकटा के युवा प्रकाश यादव ने बताया कि गांव में ऐसे भी कुछ लोग है जिनके परिवार को 2 से 3 आवास मिला हुआ है। जिनका पक्का मकान है। उसका भी आवास बन गया वहीं 80-90 साल के मृत बुजुर्ग व्यक्ति का आवास मिल गया और जिंदा व्यक्ति अपनी पारी का इंतजार कर रहे हैं।

लेकिन किसी गरीब और असहाय विदुर महिला जिसका गाँव मे सबसे जर्ज़र मकान है जिसकी उम्र लगभग 65-70 साल हो जाने के वावजूद आवास के लिए उसे दर दर भटकना पड़ रहा है जिसका अभी तक उसका आवास न बन सका है। ऐसे ही ग्राम मे और बहुत जरूरत मंद लोग है जिनके पास टूटा – फूटा, छोटा – छोटा कच्चा मकान है जिनको अपने परिवार के साथ गुजर बसर करने मे बड़ी दिक्कते होती है। उनको प्राथमिकता मे ना रख कर ग्राम पंचायत द्वारा रसूख वाले को आवास दिया गया है। और पक्के मकान वालो का आवास बनाया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर मे गाँव कि महिलाओ ने आवास निर्माण मे हो रही गड़बड़ी को देखते हुये आक्रोषित होकर भारी हो हल्ला के साथ हंगामा किया।और शिकायत और जांच की मांग कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *