दुर्ग जिले में गठित 7 नई ग्राम पंचायतों के लिए भवन निर्माण का काम शुरू,जिला पंचायत द्वारा 1 करोड़ 94 हजार जारी -गाँधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को होगा लोकार्पण

दुर्ग. जिले के तीन जनपद पंचायतों में गठित 7 नई ग्राम पंचायतों के लिए भवन निर्माण का काम शुरू हो गया है। जिला पंचायत द्वारा 1 करोड़ 94 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि इस कार्य के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से 11.42 लाख रुपए और ग्राम स्वराज अभियान मद की 3 लाख रुपए जारी किए गए हैं। इस प्रकार अभिसरण से प्रत्येक पंचायत भवन हेतु कुल 14.42 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत पाटन में 3, ग्राम पंचायतों मुड़पार, कसही, राखी, जनपद पंचायत धमधा में 3 ग्राम पंचायतों जोगीगुफा, ढौर(खेरथी), चेटुवा(स) और जनपद पंचायत दुर्ग में ग्राम पंचायत करगाडीह का गठन किया गया है इन सभी स्थानों पर पंचायत भवन का काम शुरू हो गया है। जिला प्रशासन की देख-रेख में ग्राम पंचायतों के भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। प्रत्येक कार्य की सतत निगरानी की जा रही है। प्रत्येक भवन 8.90मीटर गुणा 16.60मीटर अर्थात 147.74 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनाया जाता है। पंचायत भवन में 3 मीटर गुणा 3 मीटर (3×3)के 4 कक्ष होंगे। एक सरपंच, एक सचिव एक रोजगार सहायक तथा एक लाइब्रेरी हेतु, बैठक इत्यादि के लिए एक 4.50 मीटर गुणा 8.50 मीटर(4.50×8.50) का एक सभा कक्ष तथा महिला और पुरूष हेतु अलग अलग शौचालय का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *