पाटन। प्राथमिक शाला चुनकट्टा में ग्राम पंचायत के सहयोग से भव्य आनंद मेला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले ने कहा विकासखंड स्तर के सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक है जिसमें शिक्षको और पालकों का योगदान और सहयोग दिखाई पड़ रहा है। संकुल समन्वय अशोक सिन्हा ने कहा की प्रतिभाएं भी गांव में पनपती और फुलती है केवल उसे तरासने की आवश्यकता है। सरपंच श्री भूषण सिंह सोनवानी ने कहा बच्चों के पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान देना है और ग्राम पंचायत हमेशा इसके लिए सहयोग करता रहेगा।
कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या बहुत थी जिनके लिए खेल रिंग प्ले, गिलास गिराओ, मटका फोड़ खुर्शी दौड़ आदि तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम सुवा ,पंथी , गौरी गौरा नृत्य का आयोजन शाला परिवार की ओर से किया गया। श्री एनपी देसकर प्राचार्य आत्मानंद सेलुद,विधायक प्रतिनिधि राधेलाल सोनवानी, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरसिंह साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती आरती कौशल , आवाह्न ट्रस्ट के जिला समन्वयक प्रदीप कुमार शर्मा, नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव गिरीश साहू, मिथिलेश कुमार बंजारे ,मनीष साहू, प्रधानपाठक धनेश्वरी बंजारे कविता देवांगन, सरस्वती वर्मा उपस्थित थे।
प्राथमिक शाला चुनकट्टा में भव्य आनंद मेला का आयोजन एवं पुस्तकालय का उद्घाटन
