तहसील स्तरीय साहू युवा सम्मलेन की तैयारी को लेकर 99 इकाइयों में हो रही है बैठक

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को साहू सदन पाटन में विराट साहू युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। आयोजन की तैयारी को लेकर पाटन तहसील के पांचों परिक्षेत्र के सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा 99 इकाइयों में आयोजन को सफल बनाने एवं कार्यक्रम में युवाओं की उपस्थिति को लेकर बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

शनिवार को झीट परिक्षेत्र के ग्राम झीट में बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत समाज की आराध्य भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना के साथ हुआ। तत्पश्चात सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा तहसील साहू संघ पाटन के तत्वावधान में होने वाले विराट युवा सम्मेलन एवम् 21 अप्रैल को ग्राम पतोरा में आयोजित कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।

मौके पर झीट परिछेत्र उपाध्यक्ष सुखदेव साहू , श्रीमति गीता साहू ,तहसील संगठसचिव श्रीमति गायत्री साहू, झीट परि युवा संयोजक रूपेन्द(राजू) इकाई अध्यक्ष रोहित साहू, कोषाध्यक्ष मुकेश साहू, उपाध्यक्ष डिजेंद्र साहू, सहलाकर ओमप्रकाश साहू, इकाई युवा संयोजक ललित साहू,नरेंद्र साहू, जीवन साहू, बलदाऊ साहू,ओमप्रकाश साहू,हीरा लाल साहू,आशीष साहू, देवचरण साहू, तेजू साहू,अरुण साहू, सिवेंद्र साहू ,डिगेश साहू, हीरा साहू,चन्द्रभान साहू,कुलेश्वर साहू, पप्पू साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *