हमारी सरकार केंद्र की योजनाओं को अंतिम छोर के लोगो तक पहुंचे ऐसा कार्य योजना बनाकर कार्य कर रही है

उतई ।नगर पंचायत उतई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 सब्जी बाजार में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर लगाया गया। जिसके माध्यम से केंद्र सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पहुंच कर पात्र हितग्राहियों को उजव्वला गैस वितरण,आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा बच्चो को अन्नप्रसन्न विधायक चंद्राकर ने कराया, 14 महिलाओ को राशन कार्ड प्रदान एवं 5 महिला हितग्राहियों को उजव्व्ला गैस प्रदान किया गया।दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा की हमारी सरकार केंद्र की योजनाओं को अंतिम छोर के लोगो तक पहुंचे ऐसा कार्य योजना बनाकर कार्य कर रही है।सभी पात्र लोगो को योजनाओं का लाभ मिलेगा,चंद्राकार ने शिविर में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया की कोई भी हितग्राही केंद्र सरकार,राज्य सरकार के योजनाओं के लाभ से वंचित न हो इसका ध्यान रखे।मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र नायक ने शिविर में प्राप्त हुए आवेदनों के बारे में जानकारी प्रदान की जो इस प्रकार से है

  1. प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना 58 आवेदन मिले
  2. प्रधानमंत्री स्व निधी योजना 24 आवेदन मिले
    3 प्रधानमंत्री आवास योजना 117 प्राप्त आवेदन मिले
    4 स्वास्थ्य शिविर 216 प्राप्त हुए
  3. आयुष्मान कार्ड 52 आवेदन आनलाइन किया गया।
    6 आधार कार्ड 56 पंजीयन हुआ इस प्रकार शिविर में 1500 आवेदन प्राप्त हुए जिसे संबंधित विभाग को भेजी जाएगी और निराकरण करने की पहल की जाएगी।कार्यक्रम में पार्षद भीमसेन सिन्हा,सरस्वती साहू सतीश चंद्राकार सोनू राजपूत सब इंजीनियर योगेश्वर राजपूत नरेंद्र साहू लक्ष्मी नारायण साहू रूपेश पारख खूबी साहू चेतन साहू बृजमोहन साहू कांति साहू सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका,मितानिन,नगर पंचायत के सभी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *