पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती पर विराट साहू युवा सम्मेलन में 12 जनवरी को साहू सदन पाटन में सुबह 11बजे से आयोजित किया गया है। आयोजन स्थल में पेटल्स बच्चों का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल समता कॉलोनी रायपुर के सौजन्य से निःशुल्क बाल एवं शिशु रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें बच्चों का सभी प्रकार के बीमारियों एवं समस्याओं जैसे कि गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (पेट व लीवर रोग),किडनी रोग,हार्मोन संबंधित, बाल हिमेटोलॉजी (रक्त से संबंधित), बाल न्यूरोलॉजी(मस्तिष्क संबंधित),बाल कार्डियोलॉजी (बच्चों में हृदय रोग) एवं चाइल्ड डेवलपमेंट संबंधित रोगों का उपचार व परामर्श मिलेगा ।
शिविर में निम्न विषेशज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे __
डॉ.अभिषेक खंडेलवाल
चाइल्ड स्पेशलिस्ट
डॉ. मुदिता चकोले
चाइल्ड फिजियोथेरेपिस्ट
डॉ.नागेंद्र
चाइल्ड स्पीच एंड स्पेशल एजुकेटर
डॉ.निशांत
चाइल्ड ऑक्यूपेशनल थेरापिस्ट
रक्तदान शिविर का आयोजन
युवा सम्मेलन में रेड ड्राप ब्लड बैंक भिलाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया है। रक्तदान के इच्छुक युवक-युवती पूर्व में अपना पंजियन करवा सकते है।
संयोजक
डॉ.सुरेश साहू
चिकित्सा प्रकोष्ठ
तहसील साहू संघ पाटन
