निजी कचना धुरुवा कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया अमहाविद्यालयीन परीक्षार्थी भी कर सकते हैं आवेदन

छुरा@@@@@नगर के निजी कचना धुरुवा महाविद्यालय को पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के पत्र क्रमांक 2736/परीक्षा/वार्षिक/केंद्र/2024 दिनांक 11/12/2024 के तहत वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा केंद्र बनाने का आदेश मिला है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी ,के , साहू ने प्रेष विज्ञप्ति जारी कर बताया की बीए,बी कॉम,भाग- एक,दो,तीन के छात्र-छात्राये नियमित एवं अमहाविद्यालयीन परीक्षार्थी निर्धारित शुल्क के साथ दिनांक 5 जनवरी 2024 तक आनलाईन आवेदन कर हार्ड कापी महाविद्यालय कार्यालय मे 30रु अग्रेषन शुल्क के साथ  जमा कर सकते है। वही विश्व विद्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 06 जनवरी 2024 से 13 जनवरी 2024तक निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त  विलंब शुल्क 100रु ,के साथ आन लाईन आवेदन कर हार्ड कापी की प्रति अग्रेषन शुल्क के साथ महाविद्यालय मे जमा कर सकते हैं ।वही भूगोल या अन्य प्रायोगिक परीक्षा से संबंधीत (अमहाविद्यालयीन  छात्र छात्राये) पंजीयन के लिए आवेदन कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *