भनसूली(के)में तालाब में डूबने से मौत हुई 2 बच्चियों के पालक को मिली 4-4 लाख की आर्थिक सहायता

  • तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी घोषणा
  • पूर्व सीएम के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,दिनेश साहू सभापति जप एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय के हाथों चेक वितरित किया गया

पाटन।तहसील कार्यालय में आज तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा आर्थिक सहायता 4 लाख के पांच पालक को 20 लाख का चेक वितरण पूर्व मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,दिनेश साहू सभापति जप,राजेश ठाकुर,महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,रमेश कुर्रे,प्रकाश सोनी तहसीलदार के हाथों से परिजनों को दिया गया।
इस मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता में ग्राम भनसूली(के) के दो बच्चियों के याशिका पिता भूषण ढीमर को 4 लाख,रूद्राणी पिता पिंकी लाल ढीमर 4लाख,संजना ठाकुर/ईश्वरी ठाकुर बरबसपुर 4 लाख,राजेंद्र बारले,प्रभात बारले पत्नी लक्ष्मी बारले भाठागांव(औरी) को 8 लाख का चेक वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *