“नशा मुक्ति अभियान” शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली के यूथ रेडक्रास सोसायटी के विद्यार्थियों द्वारा ग्राम पतोरा में नशा मुक्ति अभियान के तहत विविध कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य डॉ. नागरत्ना गनवीर के मार्गदर्शन में किया गया। यूथ रेडक्रास सोसायटी के संयोजक श्री शंभू प्रसाद निर्मलकर सहा.प्राध्यापक रसायनशास्त्र के निर्देशन में यूथ रेडक्रास सोसायटी के विद्यार्थियों द्वारा ग्राम पतोरा में रैली निकालकर व नुक्कड़ नाटक मंचन के माध्यम से लोगों में नशा मुक्ति हेतु जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। साथ में पोस्टर व नारे के माध्यम से लोगो में जन चेतना लाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भवन ग्राम पतोरा में ग्रामवासियों के बीच नशा मुक्ति के लिए यूथ रेडक्रास सोसायटी के संयोजक श्री शंभू प्रसाद निर्मलकर द्वारा व्याख्यान दिया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पतोरा के सरपंच श्रीमती अंजीता साहू, ग्राम के पंचगण तथा आम नागरिक के साथ-साथ स्कूली बच्चों की भी सहभागिता रही। यह संपूर्ण कार्यक्रम यूथ रेडक्रास सोसायटी के नेतृत्व में एवं संस्था के प्राचार्य डॉ. नागरत्ना गनवीर के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में एन.एस.एस. प्रभारी श्री वेदप्रकाश सिंह, प्रो. विनीता, प्रो. लिनेन्द्र तथा एन.एस.एस. के स्वयंसेवक उपस्थित थे।
रिसाली महाविद्यालय के यूथ रेडक्रास सोसायटी के विद्यार्थियों पतोरा में चलाया नशा मुक्ति अभियान
