दीपशिखा विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम के साथ संपन्न

उतई।दीपशिखा विद्यालय डुमरडीह, उतई में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण के नवनिर्वाचित विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी थे ।अध्यक्षता श्री फत्तेलाल वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष उतई, विशेष अतिथि श्री योगेश ठाकुर नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत उतई श्रीमती अंजिता गोपेश साहू सरपंच पतोरा श्री कमलेश हिरवानी भाजपा नेता रिसाली की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के मंदिर में पूजा आरती एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत विद्यालय के शिक्षण समिति के सचिव डी एल सिन्हा प्राचार्य के आर सिन्हा श्रीमती चंदा देवी सिन्हा प्रभारी प्राचार्य अनीता अहीर प्रधान पाठक श्री नीलम चंद्राकर के द्वारा अतिथियों का स्वागत शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया ।विद्यालय के प्राचार्य के आर सिन्हा एवं इंग्लिश मीडियम प्रभारी शरणजीत कौर शालेय प्रतिवेदन पढ़े। विद्यालय के मेधावी एवं प्रतिभावान छात्रों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें कक्षा 12वीं बोर्ड के अतुल वर्मा सुमित सोनी आर्यन चंद्राकर लीची साहू मुस्कान महलवार लक्ष्य धनकर तथा दसवीं से कु. ज्योति महिपाल कु. तानिया देवांगन कु. सरिता देवांगन कु. ईशा निर्मलकर कु.सुजाता यदु तृषा वर्मा तथा स्थानीय परीक्षा में प्रवीणता हासिल करने वाले विद्यार्थी शामिल थे। स्काउट गाइड के विद्यार्थीयों जिनका चयन राज्यपाल पुरस्कार एवं टोली नायक के लिए चयन हुए हैं उन्हें भी अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को भी प्रमाण पत्र एवं मैडल से सम्मानित किया। विद्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष बेस्ट स्टूडेंट का सम्मान कक्षा 12वीं की छात्रा कु. राची साहू तथा बेस्ट टीचर का अवार्ड प्राथमिक उप प्रधान पाठक श्री एस आर सेन को दिया गया। मुख्य अतिथि श्री ललित चंद्राकर ने कहा छात्र-छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ नैतिक ,धार्मिक ,आध्यात्मिक ज्ञान के बारे में भी जानकारी दें तथा उन्हें अपने देश की इतिहास को भी बताएं। विशेष अतिथि श्री कमलेश हिरवानी ने यहां के बच्चों की प्रतिभा को बहुत सराहा तथा उन्हें प्रोत्साहन राशि की भी घोषणा की।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली ,ड्राइंग वेस्ट टू बेस्ट ,पुष्प सज्जा ,सलाद सज्जा थाल सज्जा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसका अवलोकन कर अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।
पुरस्कार वितरण के साथ-साथ विद्यालय में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक एवं आकर्षक प्रस्तुति दी गई जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों में की जाने वाले नृत्य तथा भारतवर्ष में उत्तर से दक्षिण एवं पूरब से पश्चिम तक विभिन्न राज्य की परंपरागत तरीके से की जाने वाले नृत्य शामिल किए गए। छोटे-छोटे नन्हें बच्चों ने भी मंत्रमुग्ध कर देने वाले गानों में अपने पैर थिरकाए। कक्षा आठवीं के बच्चों द्वारा मोबाइल जो आज की दौर में हम सबको कैसी गिरफ्त में ले रहा है और पढ़ने वाले बच्चे कैसे शिकार हो रहे हैं और उसका क्या दुष्परिणाम हो रहा है उसका अभिनय की माध्यम से रोचक एवं संदेशपूर्ण प्रस्तुति दी तथा कक्षा 12वी की छात्रा कु. शालिनी प्रजापति एवं उनके साथियों ने धरती मां की पुकार को लोगों की बीच रखी ।इस अवसर पर विद्यालय के पालक शिक्षक समिति के पूर्व सदस्य छत्रपाल सिंह राजपूत, चंद्र भूषण कौशल वर्तमान सदस्य दामेश्वर प्रसाद साहू श्रीमती टोमिन साहू लता साहू मोहरलाल कामडे सूरज यादव संतोष कुमार मिश्रा प्रमोद जैन गोपेश साहू तथा अभिभावक गण भारी में संख्या में उपस्थित थे। नई दुनिया समाचार पत्र के संवाददाता कुलदीप वैष्णव भी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक के के साहू एवं शरणजीत कौर मैडम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *