गांधीवादी तरीके से बेरोजगारों का जंगी प्रदर्शन-हजारों युवा शक्ति एस आई परीक्षा परिणाम हेतु कैंडल मार्च की-कर्मचारी संघ का समर्थन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हेतु निवृत्तमान शासन में विज्ञापन जारी कर परीक्षा आयोजित किया गया था। उसके परिणाम के बाद प्रदेश के हजारों युवा शक्ति का शारीरिक कौशल परीक्षा आयोजित कर विगत 4 माह से परीक्षा परिणाम घोषित न होने से बेरोजगारों की आशाओं पर पानी फिर रहा है। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि परीक्षा परिणाम घोषित करने हेतु आज राजधानी में संध्या हजारों नवयुवकों के द्वारा कैंडल मार्च कर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर सरकार से मांग की है कि शीघ्र उप निरीक्षक भर्ती के परीक्षा परिणाम जारी किया जाए, ताकि बेरोजगारों के जीवन में व्याप्त अंधेरा दूर करने दीप प्रज्वलित हो सके। श्री झा ने आशा व्यक्त की है कि मोदी की गारंटी के तहत बेरोजगारी दूर करने जो भी भावी गृह मंत्री बनेंगे वे उप निरीक्षक परीक्षा परिणाम को तत्काल जारी कराएंगे। आंदोलनकारियों के आंदोलन का कर्मचारी संध नेता ने समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *