यादगार पालीताना धर्म यात्रा कराने वाले संघपति पन्ना पारस गोलछा परिवार का पालीताना में हुआ बहुमान

जामगांव आर।प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान की निर्वाण धरा पालिताना शत्रुंजय तीर्थ 210 साधार्मिक सदस्यो को सर्व सुविधायुक्त यात्रा कराने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले नवागांव दुर्ग वाले पन्नालाल पारस बाई गोलछा का बहुमान पालीताना की पावन भूमि में जय जिनेन्द्र ग्रुप दुर्ग ने रजत मोमेंटो

भेंट कर किया। बहुमान समारोह में पन्ना पारस के साथ मांगीलाल भंवरलाल कंचन देवी निर्मला रजनी ज्ञानचंद संगीता प्रकाशचंद अंजू कांतिलाल वंदना धनराज मीतू चेतन रेणुका राकेश अलका फनिश गौरव शुभी अविरल ईशान कल्प अक्षत अंशु सहित गोलछा परिवार सदस्य मंचासिन रहे।धर्म के मर्म को समझने वाले गोलछा परिवार यात्रा की अनुमोदना,,,,,जय जीनेंद्र ग्रुप के पदाधिकारी महेंद्र दुग्गड ने कहा कि गोलछा परिवार धर्म के मर्म को बखूबी समझते है पालीताना की सर्वसुविधा युक्त 210 लोगो को पूर्ण भक्ति भाव के साथ तीर्थ यात्रा कराना इस बात का खुला प्रमाण है। धन के पीछे भागते हुए इस जमाने में बिरले लोग ही धन का सदुपयोग धर्म में इस ढंग से करके तीर्थ यात्रा कराके अनेकों लोगो की सपना को साकार करने का पुण्य अर्जन कर पाते है।आचार व्यवहार की सज्जनता के साथ समाज में अच्छे मुकाम पर गोलछा परिवार का नाम समाज में गौरांवित है। संघपति पन्नालाल पारस बाई गोलछा परिवार के इस पावन कार्य का अनुमोदना करते हुए अपार हर्ष हो रहा है।यात्रा यादगार बन गई,,,,, वरिष्ठ तीर्थ यात्री शरद बाफना मांगीलाल चोपड़ा रवि पाटनी राकेश लोढ़ा अजय देशलहरा टीकम छाजेड़ गौतम कोठारी केवल छाजेड़ पराग जैन ऋषभ जैन ने कहा कि ऐसी सुंदर सुव्यवस्थित तीर्थ यात्रा करने का सौभाग्य पन्नालाल पारस बाई गोलछा परिवार ने 210 साधर्मिक लोगो को कराए ता जीवन यादगार यात्रा बन गई।दिल बाग बाग है गोलछा परिवार की उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना के साथ दिल से बारंबार अनुमोदना अनुमोदना।धर्म,संस्कार और व्यवहार सिखाता है,,,,बहुमान समारोह में भंवरलाल गोलछा ने कहा कि धर्म, व्यवहार और संस्कार मय जीवन सिखाता हैधन तो नश्वर संसार तक सफर के लिए है लेकिन धर्म तो जन्म जन्म का साथी है।सब जानते है नश्वर संसार के बाद रास्ता अकेला तय करना है केवल कर्म से उपजीत धर्म ही साथ चलेगा साथ देगा।ना जाने अगला जन्म पड़ाव कैसा होगा कहा होगा यह तो केवल और केवल कर्म तय करेगा। सुनिश्चित मान ले धर्म ही हमे अच्छा कर्म करा सकता है अच्छा भव गति दिला और मोक्ष भी दिला सकता है।धर्म यात्रा साथियों का व्यवहार सराहनीय,,,आभारआभार व्यक्त करते हुए भाइयों और संघपति पापा की लाडली गुंजन कोचर ने कहा कि संघ में आए सभी 210 सदस्यो ने सुव्यवस्था में अमिट यादगार ।सराहनीय सहयोग देकर तीर्थ यात्रा को सफल बनाएं काबिले तारीफ है वन्दनीय है।संघ पति गोलछा परिवार द्वारा हर संभव सुव्यवस्था का प्रयास किया गया फिर भी कुछ कमी रह गई हो तो उसके लिए क्षमा वीरो की भांति अपने उदार मन से अनुग्रहित करिएगा।संचालन महेंद्र दुग्गड ने किया।बुधवार दोपहर 210 धर्म यात्रियों का ग्रुप पालीताना से घर वापसी हेतु प्रस्थान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *