राजिम के दैवीय संपद स्कूल में आयोजित वीर बाल दिवस में शामिल हुए विधायक

खबर हेमंत तिवारी

राजिम :- सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह के दोनों छोटे बेटों साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह की वीरता और अमर बलिदान को याद करने के उद्देश्य से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मंशा के अनुरूप 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस का आयोजन राजिम नगर के शासकीय दैवीय संपद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजिम रोहित साहू उपस्थित हुए, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे, नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष रेखा सोनकर, जनपद सभापति सुगंधित बाई धृतलहरे, जनपद सदस्य दीपक साहू, जनपद सदस्य भुनेश्वरी साहू, भाजपा नेता बोधन साहू, पूर्व पार्षद मनोज देवांगन उपस्थित हुए। कार्यक्रम के पूर्व स्काउट के कैडेट्स के द्वारा सलामी दी गई। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने सर्वप्रथम दोनों वीर साहिबजादों जोरावर सिंह व फतेह सिंह के बलिदान का पुण्य स्मरण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि देश धर्म की रक्षा के गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों का शहादत सर्वोच्च बलिदान है। मुगलों के अत्याचारों के सामने उन्होंने पीठ नहीं दिखाई बल्कि उनका

सामना किया और देश धर्म के लिए बलिदान देना सर्वोपरि समझा। उनके शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का देश के प्रधानमंत्री का निर्णय लेना साहिबजादों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों का बलिदान हम सबके लिए प्रेरणादायी है। सभा को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी आर के निषाद, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला परियोजना अधिकारी अशोक पांडे, परियोजना अधिकारी छुरा चंदूलाल साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी, प्राचार्य दैवीय संपद स्कूल द्विजराम ध्रुव, प्राचार्य आत्मानंद स्कूल संजय एक्का, राजेंद्र पाल सिंह, सुभाष शर्मा, किशोर सहित सभी शिक्षकगण व बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *