गीता के उपदेश हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं : कुंवरसिंह

देवरीबंगला / सुरेगांव में सर्किल स्तरीय गीता जयंती महापर्व व यादव महासम्मेलन कोसरिया राऊत यादव समाज सर्किल सुरेगांव द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुंवर सिंह निषाद थे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्णा की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।यादव सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा गीता ही एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसकी हर साल जयंती मनाई जाती है। गीता को श्रीमद्भगवद्गीता और गीतोपनिषद के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गीता के उपदेशों का अनुसरण करने से समस्त कठिनाइयों और शंकाओं का निवारण होता है।गीता में श्रीकृष्ण के द्वारा बताए गए उपदेशों पर चलने से व्यक्ति को कठिन से कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। गीता के उपदेश में जीवन को जीने की कला, प्रबंधन और कर्म सब कुछ है। इसलिए इस दिन गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर लखन लाल यादव जी अध्यक्ष कोसरिया राऊत समाज, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, गिरीश चंद्राकर, भूपेश नायक, टेमन देशमुख, सागर साहू, सौरभ देशमुख, इंद्रमण देशमुख जी, विष्णु नेताम, राजीव देशमुख, जिला यादव समाज अध्यक्ष चंद्रहास यादव, रूपलाल यादव, अशोक कुमार यादव, भीष्म यादव, द्वारपाल यादव, रामजी यादव, रामेश्वरी यादव, धनेश्वरी यादव, विमला यादव, सुलोचना यादव, संतोष यादव, इंद्र कुमार साहू, विष्णु देवांगन, समाज के पदाधिकारी व यादव समाज की महिलाएं उपस्थित थी। समाज की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समाज ने प्रतिभाशाली युवक युवतियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *