पाटन,, केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) रायपुर द्वारा 15 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार को *उत्थान* यूथ फेस्ट 2023 का आयोजन किया गया, जिसमें सामूहिक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, क्विज़, पोस्टर बनाओ जैसी प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया । इस आयोजन में डीआरएस सेजेस पाटन के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । सेजेस पाटन के प्रतिभागियों ने नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान व सामूहिक नृत्य में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया । प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रतिभागियों को 3000 रूपये की पुरुस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की गई । इस मौके पर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाने विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती वेलेंटीना मसीह, व्याख्याता श्रीमती ममता चंद्राकर व निशा जांभूलकर भी उपस्थित रहे ।
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) उत्थान के आयोजन में सेजेस पाटन को नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान,,
