हाईस्कूल अंजोरा में बाल सहयोगी की बैठक हुआ

दुर्ग,, शास.उच्च.माध्य.शाला अंजोरा (ख) दुर्ग में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति ग्राम अंजोरा के तत्वावधान में बाल सहयोगी की बैठक आयोजित किया गया। इस अवसर पर व्याख्याता शिवनारायण देवांगन”आस”, प्रशिक्षक पार्वती देवांगन मितानिन महेश्वरी निषाद,रूपा यादव व चित्ररेखा साहू आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षक पार्वती देवांगन ने सभी बच्चो को पोषक आहार की जानकारी दी वही नशा से होने वाले नुकसान व उसके बचाव का उपाय विडिओ के द्वारा बताया गया । सभी बच्चो ने ध्यान पूर्वक सुनकर नशा से दूर रहने की बात कही। सभी मितानिनो ने भी बुकलेट देकर सीख लेने की बात कही। इस अवसर पर व्याख्याता शिवनारायण देवांगन”आस” ने भी पोषण पर विचार रखते हुए पोषण आहार भोजन में नियमित लेने के लिये को प्रेरित किया। इसमें विभा देशमुख, लक्ष्मी वर्मा, सुमन साहू, रोशनी निषाद, रूपाली वर्मा, रविना यादव, प्रियंका साहू, गीतांजली निषाद, कुमकुम निषाद, कुमकुम साहू, सुबंध, रूपेश निषाद, सोहेल साहू, प्रणय कुमार साहू, रितेश साहू आदि बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *