उतई ।शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला उत्ई 2 में प्राथमिक शाला उतई और कन्या पूर्व माध्यमिक शाला उतई के बच्चों के द्वारा बाल मेला का आयोजन किया गया ।
तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन में चित्रकला निबंध प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता कभी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने सहभागिता दी।
इको क्लब के बच्चों के द्वारा स्वच्छता और अनुशासन पर विशेष ध्यान देते हुए बाल मेला का आयोजन संपन्न कराया गया।कुछ बच्चों के द्वारा मनोरंजन कार्य क्रम गीत, संगीत एवं नृत्य भी प्रस्तुत किया गया । बच्चो द्वारा लगाए स्टॉल की व्यंजन सभी को भाया व सभी उपस्थित जनों ने सराहना भी किए। इस दौरान
प्रधान पाठिका श्रीमती सरोज बघेल, प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला, श्री धुव्र सर,संकुल समन्वयक श्री वीरेंद्र कुमार कांवलिया,श्रीमती जय श्री कटेंद्र, श्रीमती आरती भगत, श्रीमती संतोषी रजक, गोमेश्वरी साहू पुष्प लता ठाकुर, श्री डीपी टंडन एवं बिना टंडन श्री विरेन्द्र कुमार साहू सहित सभी शिक्षक, शिक्षाकाएं मौजूद थे।
शासकीय कन्या प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूल उतई के बच्चों द्वारा बाल मेला का आयोजन किया गया
