*भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रदेश नेतृत्व के प्रति जताया आभार।
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गरियाबंद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पारस ठाकुर अपनी धर्मपत्नी लालिमा ठाकुर, अध्यक्ष जपनद पंचायत गरियाबंद ने सौजन्य मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दी है। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय को उन्होंने प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाए जाने पर बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। छत्तीसगढ़ में नई सरकार का गठन हो गया है। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ है।मालूम हो कि विधानसभा चुनाव से लगभग छह माह पूर्व श्री साय गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे हुए थे, इस दौरान उन्होंने भाजपा जिला उपाध्यक्ष पारस ठाकुर के गृहग्राम पाथरमोंहदा पहुंचकर उनके निवास में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए थे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पारस ठाकुर श्री साय के करीबी माने जाते हैं।
